लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मॉब लिंचिंगः धुले कांड में 5 लोगों को घसीट-घसीट कर पीटती रही भीड़, हत्या के बाद लाश जलाने पर थी अमादा

By भाषा | Updated: July 4, 2018 23:44 IST

पिंपलनेर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश खटकल ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 3000 लोग थे। 

Open in App

रैनपाडा (महाराष्ट्र), चार जुलाई: बच्चा चोरी के संदेह में रविवार को यहां पांच आदिवासियों की पीट - पीटकर हत्या करने वाली भीड़ केवल लोगों के मारे जाने से संतुष्ट नहीं थी और उन्हें मौके पर ही जलाना चाहती थी। पुलिस ने इस मामले में यह खुलासा किया है। जनजातीय नाथ गोसावी समुदाय के लोग इस घटना में मारे गये जो रोजीरोटी की तलाश में महाराष्ट्र में एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते रहते हैं। 

पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक धुले जिले में रैनपाडा गांव से लगे काकार पाडा में पूरी तरह नशे में कुछ लोगों ने पहले आदिवासियों पर हमला किया और एक किलोमीटर तक उन्हें पीटते पीटते यहां तक ले आये। आदिवासी शनिवार की रात को यहां पहुंचे थे और उन्होंने रविवार को पुलिस में अपना पंजीकरण कराने की योजना बना रखी थी। 

त्रिपुरा में मॉब लिंचिंग: पीट-पीट कर हत्या की तीन घटनाओं के बाद आरोप प्रत्यारोप

जब यह समुदाय किसी गांव में जाता है तो अपने रहने के बारे में स्थानीय थाने में जानकारी देता है। पिंपलनेर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश खटकल ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 3000 लोग थे। 

उन्होंने कहा , ‘‘जब हम वहां पहुंचे तो पांचों लोगों की मौत हो गयी। ’’ उन्होंने बताया कि भीड़ इतने गुस्से में थी कि उन्होंने धक्का मुक्की करके पुलिस को शव लेने से रोका। इस क्रम में खटकल समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप