लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Legislative Council Elections: उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने भाजपा और शिवसेना को दिया झटका, 4 में से 2 सीट पर किया कब्जा, जानें बीजेपी और सीएम शिंदे का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2024 12:20 IST

Maharashtra Legislative Council Elections: मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 26 जून को मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Legislative Council Elections: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अनिल परब जीत हासिल की।Maharashtra Legislative Council Elections: भाजपा के निरंजन दावखरे ने कांग्रेस के रमेश कीर को हराया।Maharashtra Legislative Council Elections: शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार जेएम अभ्यंकर ने मुंबई शिक्षक सीट से जीत हासिल की।

Maharashtra Legislative Council Elections: लोकसभा चुनाव में मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करने के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने द्विवार्षिक महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में लड़ी गई चार सीटों में से दो पर जीत हासिल की है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को झटका दिया है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने कोंकण स्नातक सीट और नासिक शिक्षक सीट जीत ली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और मुंबई शिक्षक सीट से जीत हासिल की है। द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित किए गए।

26 जून को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा था। शिवसेना के किशोर दराडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर जीत हासिल की। इस सीट पर चुनाव के नतीजे मंगलवार आधी रात के बाद घोषित किए गए।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक सीट पर जीत हासिल की

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दराडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक कोल्हे (निर्दलीय) को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी और 63,151 वैध मतों में से जीत के लिए पर्याप्त मत हासिल किए। नासिक शिक्षक को छोड़कर अन्य तीन सीट के परिणाम सोमवार रात को घोषित किए गए थे। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक सीट पर जीत हासिल की।

मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव जीता

भाारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोंकण स्नातक सीट पर विजयी रही। 1,43,297 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिनमें से 1,32,071 लोगों के मत वैध पाए गए। शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किरण शेलार को हराकर मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव जीता।

परब को 44,784 वोट मिले, जबकि शेलार को 18,772 वोट मिले। कुल डाले गए वोट में से 64,222 वोट वैध पाए गए और जीत का कोटा 32,112 वोट था। प्रथम वरीयता के मतदान में परब को 44,784 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के निरंजन दावखरे ने कांग्रेस के रमेश कीर को हराया।

महाराष्ट्र में 48 सीटों में से विपक्षी एमवीए गठबंधन ने 30 सीटें हासिल कीं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन ने 17 सीटें जीतीं

दावखरे को 1,00,719 वोट मिले जबकि कीर को 28,585 मत मिले। शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार जेएम अभ्यंकर ने मुंबई शिक्षक सीट से जीत हासिल की। ​​उन्हें 11,598 वैध मतों में से 4,083 मत मिले। महाराष्ट्र विधानमंडल में उच्च सदन के सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री परब का यह तीसरा कार्यकाल होगा। एमएलसी निरंजन का यह चौथा एमएलसी कार्यकाल है।

वह अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ थे। 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए और एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला राज्य स्तरीय चुनाव था। महाराष्ट्र में 48 सीटों में से विपक्षी एमवीए गठबंधन ने 30 सीटें हासिल कीं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन ने 17 सीटें जीतीं।

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए