लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राजभवन मार्च के दौरान विधायक बच्चू कडू सहित 6 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 15, 2019 00:31 IST

विधायक बच्चू काडू और किसानों ने मालाबार हिल स्थित राजभवन के समक्ष प्रदर्शन की योजना बनाई, ताकि वह अपनी मांग राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकें

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सरकारी अधिकारियों के मुताबिक बेमौसम हुई बारिश की वजह से प्रदेश में 70 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचा है।विधायक बच्चू काडू प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं।

फसल रिण माफी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर यहां राजभवन की ओर मार्च करने के बाद विधायक बच्चू काडू सहित कम से कम छह लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। काडू प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह पिछले महीने हुए राज्य विभानसभा चुनाव में अमरावती जिले के अचलपुर सीट से विजयी घोषित हुए थे।

काडू ने फसल बीमा का भुगतान, कर्ज माफी और हालिया बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान की भरपाई नहीं किये जाने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मार्च का नेतृत्व किया। काडू और किसानों ने मालाबार हिल स्थित राजभवन के समक्ष प्रदर्शन की योजना बनाई, ताकि वह अपनी मांग राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकें क्योंकि राज्य में मंगलवार से राष्ट्रपति शासन है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव के पास हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया। महाराष्ट्र के सरकारी अधिकारियों के मुताबिक बेमौसम हुई बारिश की वजह से प्रदेश में 70 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने हाल ही में विशेष प्रावधान के तहत किसानों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो