लाइव न्यूज़ :

महायुति सरकार "हिंदुत्ववादी" सरकार?, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा- हिंदू मतों के समर्थन से चुनी गई और "गोल टोपी" पहनने वाले लोगों ने नहीं दिया वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 17:20 IST

मंत्री ने सोमवार को दावा किया था कि नवरात्र के दौरान गरबा कार्यक्रम "लव जिहाद" के "केंद्र" बन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार हिंदुओं के मतों से चुनी गई है...जो लोग गोल टोपी पहनते हैं वोट नहीं दिया है।देवी दुर्गा की मूर्ति को कथित तौर पर अपवित्र किए जाने के बाद तनाव उत्पन्न हुआ।आप अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, हम अपने त्योहार मनाएंगे। पूर्वाग्रह की नजर से मत देखों।

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने एक और विवाद को भड़काते हुए कहा कि राज्य में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार एक "हिंदुत्ववादी" सरकार है, जो हिंदू मतों के समर्थन से चुनी गई है, और "गोल टोपी" पहनने वाले लोगों (मुस्लिमों) ने इस सरकार को वोट नहीं दिया है। राणे ने बुधवार को मुंबई के मानखुर्द इलाके में सकल हिंदू समाज के दुर्गा पंडाल के दौरे के दौरान कहा कि त्योहार के समय किसी को भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राणे ने कहा, ''यह सरकार हिंदुओं के मतों से चुनी गई है...जो लोग गोल टोपी पहनते हैं उन्होंने इसे वोट नहीं दिया है।''

मानखुर्द में रविवार रात देवी दुर्गा की मूर्ति को कथित तौर पर अपवित्र किए जाने के बाद तनाव उत्पन्न हुआ, जिसके कारण दो समूहों के बीच झड़प हो गई। कार्यक्रम के दौरान महाआरती में शामिल हुए भाजपा नेता ने राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "आप अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, हम अपने त्योहार मनाएंगे। हमें पूर्वाग्रह की नजर से मत देखों।"

मंत्री ने कहा, "हम मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा कि अगर किसी को त्योहार मनाने के लिए अनुमति चाहिए तो उन्हें सरकार से संपर्क करना चाहिए और तुरंत अनुमति दे दी जाएगी। मंत्री ने सोमवार को दावा किया था कि नवरात्र के दौरान गरबा कार्यक्रम "लव जिहाद" के "केंद्र" बन रहे हैं।

उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के उस परामर्श का समर्थन किया जिसमें ऐसे कार्यक्रमों के आयोजकों से प्रतिभागियों के पहचान दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच करने को कहा गया है। जुलाई में राणे ने मतदान के पैटर्न पर टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें उन्होंने मुसलमानों को "हरा सांप" बताया था। उन्होंने कहा था कि वह हिंदू मतदाताओं के समर्थन से विधायक बने हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?