लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने राज्य में बिजली की कमी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के खराब प्रबंधन और योजना की कमी के कारण राज्य को 3,500 से चार हजार मेगावाट बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘महारत्न पीएसयू’ और जीवाश्म कोयले की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी सीआईएल, राज्य में ताप विद्युत संयंत्र से बिजली उत्पादन करने के लिए समय पर कोयले की आपूर्ति नहीं कर पा रही है।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र को साढ़े तीन हजार से चार हजार मेगावाट बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यह कोल इंडिया की असंगठित कार्यप्रणाली और योजना की कमी का नतीजा है, जिससे महाराष्ट्र को कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है।”

कांग्रेस नेता ने ‘कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड’ और जेएसडब्ल्यू पर भी बिजली की आपूर्ति के संबंध में समझौता होने के बावजूद महाराष्ट्र को आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू का राज्य की बिजली इकाइयों से समझौता है कि वे क्रमशः 760 मेगावाट और 240 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेंगे। दोनों कंपनियां महाराष्ट्र को बिजली की आपूर्ति नहीं कर रही हैं, जिससे एक हजार मेगावाट की कमी हो गई है। इन कंपनियों के साथ हमारा लम्बे समय का समझौता है और उनके पास पर्याप्त भंडार है लेकिन फिर भी महाराष्ट्र को बिजली नहीं दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए