लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में 15 मई हो होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: February 22, 2021 12:29 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 फरवरी महाराष्ट्र के भिवंडी की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय पदाधिकारी राजेश कुंटे ने ठाणे के भिवंडी में दिया गांधी का भाषण देखने के बाद 2014 में उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। इस भाषण में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है।

गांधी 2018 में भिवंडी में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए थे और उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताया था। इसके बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे और मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।

मजिस्ट्रेट जे वी पालीवाल के सामने शनिवार को जब यह मामला सुनवाई के लिए आया, तो गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कोविड-19 प्रतिबंधों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता को पेशी से छूट देने का अनुरोध किया। अदालत ने इसकी अनुमति दे दी।

कुंटे के वकील पी पी जयवंत ने इस मामले में सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेजों को पेश करने की अनुमति मांगने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय में दायर याचिका का हवाला देते हुए सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया।

मजिस्ट्रेट पालीवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय ने निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया है।

जयवंत ने मामले की सुनवाई स्थगित किए जाने का अनुरोध किया, जिसकी अदालत ने अनुमति दे दी।

अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय की और उसी दिन शिकायतकर्ता का बयान भी दर्ज किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए