लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : 13 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:54 IST

Open in App

ठाणे, 14 सितंबर महाराष्ट्र के भायंदर इलाके में एक दुकान से 13 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चुराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नवघर संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त डॉक्टर शशिकांत भोसले ने कहा कि हाल में एक आभूषण की दुकान ने आरोपी को काम पर रखा था। पिछले सप्ताह वह 13. 76 लाख रुपये का कीमती सामान चुराकर भाग गया।

उन्होंने कहा कि दुकान के मालिक को आरोपी के बारे में उसके पहले नाम के अलावा ज्यादा कुछ नहीं पता था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर उस व्यक्ति का पता लगाया और उसे मलाड के मालवानी इलाके में अंबोजवाड़ी झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने सिर्फ चोरी करने के लिए दुकान पर काम शुरू किया था और जौहरी ने उसे काम पर रखने से पहले उसके बारे में जांच-पड़ताल नहीं की थी। पुलिस ने चोरी किया गया कीमती सामान बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?