लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: "महाविकास अघाड़ी ने मुझे झूठे मामलों में फंसाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो फेल हो गये", डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस का विपक्ष पर बेहद संगीन आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2024 07:10 IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब न हो सकी।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कीउन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी की सरकार उनके खिलाफ साजिश रच रही थीफड़नवीस ने कहा कि उन्होंने मुझे फंसाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनके दुर्भाग्य से कुछ नहीं मिला

पुणे: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने बीते बुधवार को आरोप लगाया कि पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब न हो सकी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुणे एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम फड़नवीस ने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि कैसे उस दौरान महाविकास अघाड़ी की सरकार मेरे खिलाफ साजिश रच रही थी, उन्होंने मुझे फंसाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनके दुर्भाग्य से कुछ नहीं मिला। ये बात मैंने पहले भी कही थी कि उन्होंने मुझे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की थी।"

उन्होंने कहा, "अंदरखाने की बहुत सी चीजें हैं। बहुत सी बातें हैं। जिसके बारे में मैं फिर कभी विस्तार से बात करूंगा लेकिन उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार मुझे फंसाने में कामयाब न हो सकी।"

देवेंद्र फड़नवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच लड़ाई करार दिया और कहा, "मुझे विश्वास है कि हम बारामती, सतारा और सांगली की भी लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।"

फड़नवीस ने कहास, "यह लड़ाई देश के लिए है। यह लड़ाई पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच है, इसलिए लोग पीएम मोदी के साथ रहेंगे। वे पीएम का समर्थन करेंगे ताकि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन सकें और देश को मोदी पर पूरा विश्वास है। पीएम मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि संविधान गीता, बाइबिल या कुरान से अधिक महत्वपूर्ण है, यह संविधान के कारण है कि आज हमारे पास देश का पीएम है।"

राहुल गांधी के इस बयान पर कि भाजपा आम चुनाव में 150 सीटें से अधिक नहीं जीत पाएगी, फड़नवीस ने कहा, "मैं इस बयान पर केवल हंस सकता हूं, इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है।"

मालूम हो कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और सत्तारूढ़ महायुति, जिसमें भाजपा, अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं। महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों के लिए काफी कड़ी टक्कर है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के 80 सीटों के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा और क्रमशः 23 और 18 सीटें जीती थीं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसBJPमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है