लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ls Elections 2024: अल्पसंख्यकों, गैर मराठी और गैर हिंदी भाषी ने ठाकरे को दिया वोट, फड़नवीस ने कहा- मुंबई की तीन लोकसभा सीट पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2024 14:38 IST

Maharashtra ls Elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) ने बाल ठाकरे के लिए अधिक लोकप्रिय ‘हिंदू हृदयसम्राट’ के बजाय ‘जनाब’ का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष ने उन लोगों के वोटों से जीत हासिल की।भाषणों की शुरुआत ‘मेरे हिंदू भाइयों और बहनों’ के साथ करना बंद कर दिया था।2019 में 23 सीट पर जीत हासिल की थी। 

Maharashtra ls Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों ने मुंबई की तीन लोकसभा सीट पर अल्पसंख्यकों, गैर मराठी और गैर हिंदी भाषी लोगों के वोट की बदलौत जीत दर्ज की। हाल में संपन्न आम चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने महानगर की छह में से तीन सीट पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रहीं। फड़नवीस ने अपने भाषण में कहा, विपक्ष की जीत मराठी भाषियों या आम मुंबईकरों या पीढ़ियों से शहर में रहने वाली उत्तर भारतीय आबादी के वोटों के कारण नहीं थी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष ने उन लोगों के वोटों से जीत हासिल की।

जिनके वास्ते शिवसेना (यूबीटी) ने बाल ठाकरे के लिए अधिक लोकप्रिय ‘हिंदू हृदयसम्राट’ के बजाय ‘जनाब’ का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। फड़नवीस ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले छह महीनों में उद्धव ठाकरे ने अपने भाषणों की शुरुआत ‘मेरे हिंदू भाइयों और बहनों’ के साथ करना बंद कर दिया था।

लेकिन उन्होंने माना कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष की इस ‘झूठी कहानी’ से कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है और आरक्षण समाप्त करना चाहती है, सत्तारूढ़ दल को भारी नुकसान हुआ। भाजपा ने महाराष्ट्र की 48 सीट में से 28 पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल नौ पर ही जीत हासिल कर सकी जबकि उसने 2019 में 23 सीट पर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप