लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2024 22:36 IST

Maharashtra Lok Sabha Elections: जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Lok Sabha Elections: आइए हम भारतीय होने के नाते अपना कर्तव्य निभाएं।Maharashtra Lok Sabha Elections: देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। Maharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और अपने मतदान के अधिकार को बढ़ावा दें।

Maharashtra Lok Sabha Elections: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। मुंबई की छह और महाराष्ट्र की सात अन्य सीट पर कल आम चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और समर्थकों से भारतीय होने के नाते कर्तव्य निभाने की अपील की। ​​ उन्होंने शनिवार को लिखा, ‘‘जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

आइए हम भारतीय होने के नाते अपना कर्तव्य निभाएं और अपने देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आगे बढ़ें और अपने मतदान के अधिकार को बढ़ावा दें।’’ इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने भी देश के लोगों से वोट डालने की अपील की थी।

सलमान ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चाहे कुछ भी हो, मैं साल के 365 दिन व्यायाम करता हूं और अब चाहे कुछ भी हो मैं 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं। इसलिए जो करना चाहते हैं करें, लेकिन वोट देने जाएं और अपनी भारत माता को परेशान ना करें..भारत माता की जय।’’ लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है जिसकी मतगणना चार जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सलमान खानशाहरुख खानचुनाव आयोगमुंबईमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो