लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 17:12 IST

Maharashtra local body elections: उद्धव ठाकरे ने खुद कहा कि उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं था और इसीलिए उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra local body elections: 15 जनवरी को 28 अन्य नगर निगमों के साथ स्थानीय निकाय चुनाव होंगे।Maharashtra local body elections: अगले दिन 16 जनवरी 2026 को मतगणना होगी। Maharashtra local body elections: विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी दो अंकों में जीत हासिल नहीं कर पाई।

मुंबईः महाराष्ट्र में रविवार को स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने दावा किया कि उनकी पार्टी को निर्णायक जनादेश मिला है। चव्हाण ने कहा कि मतदाताओं ने विपक्ष के 'झूठे प्रचार' को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि महायुति ने 288 में से 212 से अधिक परिषदों, नगर पंचायतों और नगर परिषदों में जीत हासिल की है। भाजपा के उम्मीदवारों ने 236 में से 134 पार्षद पदों और 3,000 से अधिक पार्षद सीटों पर जीत हासिल की है।

महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। चव्हाण ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब सारा ध्यान मुंबई पर होगा, जहां 15 जनवरी को 28 अन्य नगर निगमों के साथ स्थानीय निकाय चुनाव होंगे।

इसके अगले दिन 16 जनवरी को मतगणना होगी। चव्हाण ने दावा किया, ‘‘चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष ने तरह-तरह के आरोप लगाए, लेकिन जनता ने उनकी पोल खोल दी। उद्धव ठाकरे ने खुद कहा कि उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं था और इसीलिए उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

उनकी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी दो अंकों में जीत हासिल नहीं कर पाई।’’ उन्होंने कहा, ‘परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मतदाताओं ने विपक्ष के झूठे दावों को खारिज कर दिया है। अब मुंबईवासी भी आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनावों में विपक्ष के दावों को खारिज कर देंगे।’

स्थानीय निकाय चुनाव : कांग्रेस, राकांपा (एसपी) ने ब्रह्मपुरी, उरुण-ईश्वरपुर में जीत का दावा किया

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने चंद्रपुर और सांगली जिलों में अपने गढ़ बरकरार रखने का दावा किया। प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के ‘महायुति’ गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि पार्टी ने चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष का पद और 23 में से 21 सीटें जीत ली हैं। भाजपा और राकांपा को एक-एक सीट मिली है। राकांपा (एसपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने दावा किया कि सांगली जिले की उरुन-ईश्वरपुर नगर परिषद में पार्टी ने 23 सीट के साथ ही परिषद अध्यक्ष पद पर भी जीत हासिल की है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए