लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः 51 प्रतिशत वोट पर नजर?, बावनकुले देखेंगे इलेक्शन, सीएम फडणवीस ने किया प्रभारी नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 05:47 IST

Maharashtra local body elections: निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह 246 नगर परिषदों व 42 नगर पंचायतों के लिए दो दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra local body elections: मतगणना तीन दिसंबर को होगी।Maharashtra local body elections: ईवीएम के माध्यम से इलेक्शन होंगे।Maharashtra local body elections: 6859 सदस्यों और 288 परिषद अध्यक्षों का होगा। 

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले को राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। राज्य में निकाय चुनाव छह साल बाद हो रहे हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एक बैठक के दौरान इस निर्णय की घोषणा की। बावनकुले ने बैठक में कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 51 प्रतिशत वोट हासिल करेगा और राज्य भर में दो-तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेगा।

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महायुति महाराष्ट्र में नगर निगमों, जिला परिषदों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करे।” फडणवीस ने जिला प्रभारियों को महायुति गठबंधन के भीतर समन्वय पर ध्यान केंद्रित करने और सहयोगी दलों की आलोचना से बचने का निर्देश दिया।

बावनकुले ने कहा कि गठबंधन के भीतर सुचारू सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से एक-एक मंत्री वाली तीन-सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महायुति के सहयोगियों के बीच कोई मतभेद या विवाद न हो।”

राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह 246 नगर परिषदों व 42 नगर पंचायतों के लिए दो दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा की थी। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। ईवीएम के माध्यम से होने वाले इन चुनावों में 6,859 सदस्यों और 288 परिषद अध्यक्षों का चुनाव होगा। 

टॅग्स :चुनाव आयोगपंचायत चुनावBJPदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं