लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 13:55 IST

Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live:धुले की दोंडाईचा नगर परिषद और सोलापुर की अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Local Body Election Result 2025 Live: दूसरे चरण के मतदान में 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live: 263 स्थानीय निकायों के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 67.3 प्रतिशत वोट पड़े थे।Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live:  महायुति गठबंधन 174 और MVA गठजोड़ मात्र 45 सीट पर आगे।

मुंबईः महाराष्ट्र में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों के चुनाव के लिए मतगणना रविवार को शुरू हो गई। राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मतों की गिनती जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दो दिसंबर को 263 स्थानीय निकायों के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 67.3 प्रतिशत वोट पड़े थे। महायुति गठबंधन 174 और MVA गठजोड़ मात्र 45 सीट पर आगे।

वहीं, शनिवार को 23 निकायों के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान में 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े रविवार शाम साझा किए जाएंगे। धुले की दोंडाईचा नगर परिषद और सोलापुर की अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

इसके अलावा जामनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी कोई मुकाबला नहीं था। इन चुनावों में कई स्थानों पर सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नीत 'महायुति' और विपक्षी 'महा विकास आघाडी' के बीच सीधी भिड़ंत के साथ-साथ कई सीट पर गठबंधन के भीतर "मैत्रीपूर्ण मुकाबले" ने इस चुनावी जंग को बहुकोणीय बना दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPकांग्रेसशिव सेनामुंबईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर