लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Legislature Winter Session: मीडिया से कन्नी काटते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यालय में जा बैठे नवाब मलिक, फोटो वायरल

By फहीम ख़ान | Updated: December 8, 2023 12:15 IST

Maharashtra Legislature Winter Session: नवाब मलिक परिसर में पहुंचने के बाद सीधे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां पर जाकर विराजमान हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को नवाब मलिक विधानमंडल परिसर में पहुंचे तो सभी की नजरे उन पर टिकी रही.विधानसभा में सत्ता पक्ष की पंक्ति में जाकर बैठ गए थे.कहा जा रहा है कि वह अजित गुट में शामिल हो गए हैं.

Maharashtra Legislature Winter Session: गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल शीत सत्र के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा के नेता तथा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पत्र लिखा था. उन्होंने इस पत्र के माध्यम से नवाब मलिक की सत्ता पक्ष के साथ उपस्थिति पर सवाल उठाए थे. इसी बीच शुक्रवार को नवाब मलिक विधानमंडल परिसर में पहुंचे तो सभी की नजरे उन पर टिकी रही.

नवाब मलिक परिसर में पहुंचने के बाद सीधे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां पर जाकर विराजमान हो गए. मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन नवाब मलिक का मामला न्यायालय में होने की वजह से वह इस पर कुछ नहीं बोले. बता दे कि गुरुवार को जब नवाब मलिक विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में शामिल होने पहुंचे तो वह पहले अजित गुट के कार्यालय में गए थे.

बाद में वह विधानसभा में सत्ता पक्ष की पंक्ति में जाकर बैठ गए थे. इसके बाद से यह कहा जा रहा है कि वह अजित गुट में शामिल हो गए हैं. देवेंद्र फड़नवीस ने मराठी भाषा में लिखे गए अपने पत्र में लिखा था कि नवाब मलिक विधानमंडल में आए और कामकाज में शामिल हुए. विधायक होने के नाते यह उनका अधिकार है. लेकिन नवाब मलिक को गठबंधन में लेना ठीक नहीं हैं.

जिस तरह के आरोप उनपर हैं, उन्हें अपने साथ गठबंधन में लेना सही नहीं है. हमारा मानना है कि सत्ता आती-जाती है पर सत्ता से ज्यादा देश महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे कहा कि मैं यह साफ कर दूं कि हमारी उनके साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. अगर उनपर लगे आरोप साबित नहीं हुए तो हमें उनका स्वागत करना चाहिए. लेकिन अभी ऐसे आरोपों के साथ उन्हें गठबंधन में लेना ठीक नहीं है.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसनवाब मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए