लाइव न्यूज़ :

MLC Election 2022: राज्यसभा के बाद विधान परिषद में बीजेपी ने एमवीए को दिया झटका, 10 में से 5 सीट पर किया कब्जा, जानें शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2022 22:52 IST

Maharashtra MLC Election Results 2022: सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राकांपा, शिवसेना के दो-दो और भाजपा के चार उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्दे विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होने वाला है।भाजपा के एक सदस्य के निधन के कारण 10वीं सीट पर चुनाव कराया जा रहा है।महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

Maharashtra MLC Election Results 2022: महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) की कुल 10 सीटों में से सोमवार को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच सीटों पर जीत हासिल की, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना ने दो-दो सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने एक पर जीत हासिल की।

परिषद की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में ग्यारह उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा के प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा खापरे और प्रसाद लाड चुनाव जीत गए हैं। राकांपा के रामराजे नाइक निंबालकर और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से और शिवसेना के सचिन अहीर और अमश्य पड़वी ने बाजी मार ली। 

कांग्रेस के मुंबई इकाई के अध्यक्ष भाई जगताप चुनाव हार गए और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे चुनाव जीत गए। भाजपा ने सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को फिर से मात दे दी। हाल में महाराष्ट्र में हुए राज्यसभा चुनाव में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एमवीए गठबंधन को मात दी थी।

सभी 285 पात्र विधायकों ने मतदान किया था। महाराष्ट्र विधानसभा की कुल क्षमता 288 सदस्यों की है। कुल 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में थे। शिवसेना विधायक रमेश लातके के निधन और राकांपा के दो विधायकों- नवाब मलिक और अनिल देशमुख के जेल में बंद होने और अदालत द्वारा उन्हें मतदान की अनुमति नहीं देने के बाद कुल सदस्यों की क्षमता घटकर 285 रह गई है।

राज्य की एमवीए सरकार के घटक शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने दो-दो प्रत्याशी उतारे, जबकि भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया था। इस चुनाव में निर्दलीय और छोटे दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन वाला सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) अपने सभी छह उम्मीदवारों की जीत को लेकर चुनौती का सामना कर रहा है।

विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए प्रति उम्मीदवार पहली वरीयता के वोटों का कोटा 26 है। भाजपा के पास 106 विधायक हैं, शिवसेना के पास 55, कांग्रेस के पास 44 और राकांपा के पास 52 विधायक हैं। पिछले कुछ दिनों में चारों प्रमुख दलों ने चुनाव जीतने की अपनी रणनीति के तहत कई निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों से संपर्क किया है। सदन में निर्दलीय और छोटे दलों के कुल 25 सदस्य हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसBJPकांग्रेसशिव सेनाशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो