लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Legislative Council elections: 11 सीट पर 12 जुलाई को मतदान, विधाससभा-लोकसभा चुनाव में हार, पंकजा मुंडे, तिलेकर, फुके, गोरखे, सदाभाऊ खोत को टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2024 18:26 IST

Maharashtra Legislative Council elections: 288 सदस्यीय सदन में 14 रिक्तियों के साथ, निर्वाचक मंडल की संख्या 274 है और जीतने वाले उम्मीदवार के लिए कोटा 23 है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Legislative Council elections: अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के पास 41 विधायक हैं।Maharashtra Legislative Council elections: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 40 हैं।Maharashtra Legislative Council elections: भाजपा के पास 103 विधायक हैं।

Maharashtra Legislative Council elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने आगामी राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता एवं पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे और चार अन्य की उम्मीदवारी की सोमवार को घोषणा की। राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन की 11 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 जुलाई को होंगे। भाजपा ने मुंडे, पूर्व विधायक योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव मुंडे 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव हार गई थीं और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीड से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बजरंग सोनवणे से हार गई थीं।

अन्य उम्मीदवारों में, तिलेकर पुणे से हैं, खोत सांगली से हैं और गोरखे पिंपरी चिंचवड से भाजपा के पदाधिकारी हैं और मातंग समुदाय से आते हैं, जो राज्य के पिछड़े वर्गों में से एक है। फुके नागपुर से हैं और भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा सदस्यों (विधायकों) द्वारा चुने गए 11 एमएलसी का छह साल का कार्यकाल 27 जुलाई को पूरा होने वाला है।

राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन के लिए द्विवार्षिक चुनाव अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है। 288 सदस्यीय सदन में 14 रिक्तियों के साथ, निर्वाचक मंडल की संख्या 274 है और जीतने वाले उम्मीदवार के लिए कोटा 23 है।

अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के पास 41 विधायक हैं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 40 और भाजपा के पास 103 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 37, शिवसेना (यूबीटी) के पास 13 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास 15 विधायक हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रपंकजा मुंडेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए