लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Legislative Council Elections: 4 सीट, 4.29 लाख मतदाता, 55 प्रत्याशी और 26 जून को मतदान, जानें किस तारीख को मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2024 19:09 IST

Maharashtra Legislative Council Elections: नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुल्वे, निर्दलीय विवेक कोल्हे और शिवसेना के किशोर दर्दे समेत 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Legislative Council Elections: भाजपा के विधानपरिषद सदस्य निरंजन दावखरे और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कीर के बीच सीधी टक्कर होगी।Maharashtra Legislative Council Elections: शिवसेना (यूबीटी) के अनिल परब और भाजपा के किरण शेलार के बीच होने की संभावना है।Maharashtra Legislative Council Elections: शिवसेना (यूबीटी) के जे एम अभयंकर और राकांपा के शिवाजी नालवड़े समेत 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Maharashtra Legislative Council Elections: महाराष्ट्र विधानपरिषद के चार निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव में 4.29 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर का फैसला करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य विधानमंडल के उच्च सदन के मुबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक और कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव 26 जून को होंगे और परिणाम एक जुलाई को घोषित किये जाएंगे। इन सीट पर चुनाव इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है। मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला राज्य के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल परब और भाजपा के किरण शेलार के बीच होने की संभावना है।

कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के विधानपरिषद सदस्य निरंजन दावखरे और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कीर के बीच सीधी टक्कर होगी। इस सीट पर चुनाव में 13 प्रत्याशी हैं। मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के जे एम अभयंकर और राकांपा के शिवाजी नालवड़े समेत 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ दर्दे का समर्थन कर रही है जबकि शिवसेना निर्दलीय उम्मीदवार शिवजी शेंडगे का साथ दे रही है। नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुल्वे, निर्दलीय विवेक कोल्हे और शिवसेना के किशोर दर्दे समेत 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईPuneशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो