लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Legislative Council Elections: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन में दरार?, ठाकरे से नाराज कांग्रेस!, कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक निर्वाचन को लेकर रार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2024 18:40 IST

Maharashtra Legislative Council Elections: चार विधान परिषद सीटों पर सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लें, तो हम सब के लिए जीतना आसान हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Legislative Council Elections: मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।Maharashtra Legislative Council Elections: सीटों के लिए 26 जून को मतदान होगा।Maharashtra Legislative Council Elections: एक जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Maharashtra Legislative Council Elections: कांग्रेस ने कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में विधान परिषद चुनावों के लिए उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों की ‘एकतरफा’ घोषणा किए जाने पर मंगलवार को नाराजगी जताई और उन्हें वापस लेने की मांग की। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया कि गठबंधन सहयोगियों से परामर्श किए बिना ठाकरे ने नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस द्वारा तय किए गए उम्मीदवार का चयन किया। चार विधान परिषद सीटों- मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने हैं, क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए 26 जून को मतदान होगा और एक जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा, "उद्धव ठाकरे ने कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हमसे कोई विचार-विमर्श किए बिना ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हमें उम्मीद थी कि (महा विकास आघाडी) घटकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही उम्मीदवारों और सीटों को अंतिम रूप दिया जाएगा।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने ठाकरे से इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों को वापस लेने के लिए कहा था। पटोले ने दावा किया कि जब उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, तब उन्होंने ठाकरे से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख बाहर थे।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि उम्मीदवारों की घोषणा विचार-विमर्श करने के बाद की जाएगी।" गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। पटोले के अनुसार, कांग्रेस ने नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संदीप गुलवे के नाम को अंतिम रूप दिया था और ठाकरे को सूचित किया था।

लेकिन बाद में उन्होंने बिना किसी चर्चा के गुलवे को शिवसेना (यूबीटी) में शामिल कर लिया और उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया। उन्होंने कहा, "मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि अगर हम सामूहिक रूप से इन चार विधान परिषद सीटों पर सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लें, तो हम सब के लिए जीतना आसान हो जाएगा।" 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए