लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Legislative Council Elections 2024: मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक और कोंकण स्नातक पर मतदान जारी, 55 प्रत्याशी और 4.29 लाख मतदाता, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 13:19 IST

Maharashtra Legislative Council Elections 2024: महाविकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) की घटक दल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Legislative Council Elections 2024: एक जुलाई को सभी सीट के परिणाम घोषित किए जाएंगे।Maharashtra Legislative Council Elections 2024: भाजपा मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रही है।Maharashtra Legislative Council Elections 2024: नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किशोर दराडे को मैदान में उतारा है।

Maharashtra Legislative Council Elections 2024: महाराष्ट्र के मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक और कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र विधानपरिषद के इन चार निर्वाचन क्षेत्रों पर 4.29 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर का फैसला करेंगे। महाराष्ट्र के इन चार निर्वाचन क्षेत्रों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। एक जुलाई को सभी सीट के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किशोर दराडे को मैदान में उतारा

महाविकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) की घटक दल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारा है। सत्तारूढ़ दल की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि पार्टी ने मुंबई शिक्षक सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किशोर दराडे को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने नासिक शिक्षक सीट पर महेश भावसार और मुंबई शिक्षक सीट पर शिवाजीराव नलावडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

71,010 पुरुष और 49,755 महिलाएं शामिल

मुख्य मुकाबला राज्य के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल परब और भाजपा के किरण शेलार के बीच होने की संभावना है। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र विधानपरिषद की इन चार सीट पर कुल 1,20,77 लोग मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 71,010 पुरुष और 49,755 महिलाएं शामिल हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार जे एम अभयंकर और राकांपा के नलावडे सहित 13 उम्मीदवार मैदान में

कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के विधानपरिषद सदस्य निरंजन दावखरे और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कीर के बीच सीधी टक्कर होगी। इस सीट पर चुनाव में 13 प्रत्याशी हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,23,408 मतदाता हैं। मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार जे एम अभयंकर और राकांपा के नलावडे सहित 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नासिक शिक्षक विधानपरिषद सीट पर कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरे

भाजपा मुंबई शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शिवनाथ दराडे का समर्थन कर रही है, जबकि शिवसेना भी निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी शेंडगे का समर्थन कर रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,839 मतदाता हैं। नासिक शिक्षक विधानपरिषद सीट पर कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिनमें शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुलवे, निर्दलीय उम्मीदवार विवेक कोल्हे और शिवसेना के किशोर दराडे शामिल हैं। नासिक शिक्षक सीट पर कुल 69,368 पात्र मतदाता हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगमहाराष्ट्रMaharashtra Assemblyशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेशरद पवारएकनाथ शिंदेअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?