लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हाईकोर्ट ने पत्रकार के खिलाफ एफआईआर रद्द की, कहा- पुलिस विभाग में मतभेद की रिपोर्ट करना सार्वजनिक शरारत नहीं

By विशाल कुमार | Updated: May 9, 2022 08:03 IST

हाईकोर्ट की खंडपीठ 6 मई को सोलापुर के एक पत्रकार अमोल काशीनाथ व्यावरे द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में समाचार लेख प्रकाशित करने के लिए उनके खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देसोलापुर के एक पत्रकार अमोल काशीनाथ व्यावरे के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक शरारत का मामला दर्ज किया था।एक अखबार में प्रकाशित दो लेख सोलापुर पुलिस के दो विभागों के बीच दरार से संबंधित हैं।पत्रकार ने आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सोलापुर के एक पत्रकार को राहत देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के दो विभागों के भीतर दरार के बारे में उनके द्वारा की गई खबरों को आईपीसी की धारा 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान) के तहत अपराध नहीं माना जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट की खंडपीठ 6 मई को सोलापुर के एक पत्रकार अमोल काशीनाथ व्यावरे द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में समाचार लेख प्रकाशित करने के लिए उनके खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई थी।

पुलिस के अनुसार, एक मराठी समाचार पत्र में प्रकाशित दो लेख सोलापुर पुलिस के दो विभागों के अधिकारियों के बीच दरार से संबंधित हैं।

लेख में अपराध शाखा द्वारा कथित छापेमारी का उल्लेख किया गया था जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को नशे में पाया गया था और दावा किया कि शहर की अपराध शाखा के अधिकारियों और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के बीच झगड़ा हुआ था।

लेखों में कहा गया है कि अपराध शाखा कार्यालय से जुड़े पुलिस कर्मचारी अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे, लेकिन डीसीपी के प्रति वफादार थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रMaharashtra Policeमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारबॉम्बे हाई कोर्टपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए