लाइव न्यूज़ :

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव: जलगांव-सांगली में BJP को बढ़त, शिवसेना, कांग्रेस पिछड़े

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2018 14:55 IST

पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली-मिराज-कुपवाड नगर निगम (एसएमकेएमसी) में 78 सीटों और उत्तर महाराष्ट्र में जलगांव नगर निगम (जेएमसी) में 75 सीटों के लिए मतदान हुआ था दोनों शहरों में करीब 7,89,251 मतदाता हैं।

Open in App

मुंबई, 3 अगस्त:महाराष्ट्र के सांगली और जलगांव महानगर मतगणना शुक्रवार सुबह से जारी है। दोनों नगरों में एक अगस्त को मतदान हुए थे। यहां 153 सीटों के लिए कुल 754 प्रत्याशी मैदान में हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक जलगांव में बीजेपी 57 सीटों पर आगे तो शिवसेना घटकर 14 सीट पर है। वहीं सांगली में भी बीजेपी 19 सीटों पर शिव सेना से आगे है। अभी तक के नतीजों से यह जाहिर हो रहा है कि दोनों जगहों पर बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है। 

पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली-मिराज-कुपवाड नगर निगम (एसएमकेएमसी) में 78 सीटों और उत्तर महाराष्ट्र में जलगांव नगर निगम (जेएमसी) में 75 सीटों के लिए मतदान हुआ था दोनों शहरों में करीब 7,89,251 मतदाता हैं। चुनाव के लिए दोनों शहरों में 1,013 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए था।बता दें कि एसएमकेएमसी में 78 सीटों के लिए 451 प्रत्याशी मैदान में थे जबकि जलगांव में 75 सीटों के लिए 303 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं सांगली में कुल 4,24,179 मतदाता थे जबकि जलगांव में 3,65,172 मतदाता थे। 

गौरतलब है कि इस बार निगम के चुनाव में बीजेपी-शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मैदान में उतरे हैं। इस बार जलगांव और सांगली- मिरज- कुपवाड महानगर पालिका चुनाव में करीब 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर