लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कुल कितने किसान हैं? न तो सरकार और न ही बैंकों के पास है साफ जवाब

By विशाल कुमार | Updated: September 28, 2021 09:52 IST

महाराष्ट्र में सरकार और बैंकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है जिसमें उनके पास राज्य में किसानों की कुल संख्या को लेकर कोई साफ जवाब नहीं है. कई सरकारी आंकड़े देने वाले स्त्रोत अलग-अलग जवाब दे रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कुल 1.52 करोड़ किसानों की तुलना में 1.14 करोड़ किसान पीएम किसान पोर्टल में दर्ज हैं.मात्र 58 लाख किसानों को 31 अक्टूबर 2021 तक फसल ऋण सुविधा के तहत कवर किया गया है.राज्य के 50 प्रतिशत किसान भी संस्थागत वित्त हासिल करने के दायरे में नहीं हैं.

मुंबई:महाराष्ट्र में सरकार और बैंकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है जिसमें उनके पास राज्य में किसानों की कुल संख्या को लेकर कोई साफ जवाब नहीं है. कई सरकारी आंकड़े देने वाले स्त्रोत अलग-अलग जवाब दे रहे हैं. 

यह सवाल सबसे पहले राज्य में बैंकरों के शीर्ष संगठन स्टेट लेवल बैंकिंग कमिटी (एसएलबीसी) की अगस्त में हुई बैठक में उठाया गया जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य सहकारी मंत्री बालासाहेब पाटिल के साथ कई वरिष्ठ मंत्री शामिल थे.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मुख्य़ महाप्रबंधक जीएस रावत ने कहा कि राज्य में कुल 1.52 करोड़ किसानों की तुलना में 1.14 करोड़ किसान पीएम किसान पोर्टल में दर्ज हैं और 58 लाख किसानों को 31 अक्टूबर 2021 तक फसल ऋण सुविधा के तहत कवर किया गया है.

हालांकि, इस तरह राज्य के 50 प्रतिशत किसान भी संस्थागत वित्त हासिल करने के दायरे में नहीं हैं.

इस तथ्य को देखते हुए कि किसानों की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है, राज्य में कृषि और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए वित्तीय खर्च तय करने वाली संस्था निकाय द्वारा यह स्वीकार किया जाना महत्वपूर्ण है.

बता दें कि, पीएम किसान केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत पात्र किसानों को उनके बैंक खातों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्राप्त होते हैं.

बैठक में कहा गया कि मौजूदा हालात में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के साथ कम से कम 15-20 लाख नए किसानों के कवरेज की गुंजाइश मौजूद है.

राज्य में 5,900 ग्रामीण और 3,500 अर्ध-शहरी बैंक शाखाओं के नेटवर्क का उपयोग मिशन मोड अपनाकर केसीसी जारी करने में अंतर को पाटने के लिए किया जा सकता है.

किसानों की संख्या के आंकड़ों को लेकर यह अस्पष्टता कृषि और सिंचाई ऋण हासिल करने सहित कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती है.

संस्थागत ऋण की आसान और उचित उपलब्धता किसानों की एक प्रमुख मांग रही है। संस्थागत ऋण की अनुपलब्धता भी एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है.

राज्य सरकार द्वारा कई कृषि ऋण माफी के बावजूद, अपने कृषि ऋण आधार को बढ़ाने में बैंकों की विफलता राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है.

टॅग्स :FarmersMaharashtraउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारUddhav ThackerayUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो