लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे, पालघर में भारी बारिश, बच्चे की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:42 IST

Open in App

ठाणे/पालघर, 19 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिले में रविवार को रातभर और सोमवार सुबह भारी बारिश हुई जिससे कई जगहों पर बहुत अधिक पानी भर गया और एक बच्चे की डूबने से जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे में रविवार रात साढ़े नौ बजे से सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के बीच 151.33 मिमी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में इस दौरान 108.67 मिमी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपदा प्रकोष्ठ की टीम को दोनों जिलों से पेड़ों के गिरने और जलभराव को लेकर कई फोन आए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ठाणे के उल्हासनगर में उफनते नाले में चार साल का बच्चा डूब गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को बाद में नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे शहर में घोड़बंदर रोड पर एक आवासीय परिसर में रविवार शाम 40 वर्षीय वाचमैन पर पेड़ गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा घोड़बंदर रोड पर ही स्थित एक आवासीय परिसर की दीवार ढह जाने से पांच कारों और कई अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कुछ निचले इलाकों में भी दीवार ढहने और बाढ़ जैसी स्थिति की सूचना है।

पालघर में वसई और नालासोपारा में कई जगहों पर भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। वसई-विरार नगर निगम के प्रमुख दमकल अधिकारी दिलीप पालव ने बताया कि नालासोपारा में चार साल का एक बच्चा खुले नाले में गिर गया जिसके डूबने की आशंका है। बच्चे को ढूंढने का प्रयास जारी है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि पालघर के वसई इलाके में बाढ़ के पानी में घरेलू गैस के कम से कम 80 सिलेंडर बह गए। उन्होंने बताया कि बाद में दमकलकर्मियों की मदद से सिलेंडरों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो