लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: परिवार की प्यास बुझाने के लिए, गड्ढों से 'गंदा पानी' इकट्ठा कर रहे हैं ग्रामीण

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 13:27 IST

Maharashtra: भीषण गर्मी के बीच पानी संकट गहरा गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में लोग पानी संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र का भी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरावती जिले में जल संकट गहरायागड्ढों से गंदा पानी इकट्ठा कर रहे हैं ग्रामीण ग्रामीणों ने कहा, प्रदूषित पानी पीने से बच्चे हो रहे हैं बीमार

Maharashtra: भीषण गर्मी के बीच पानी संकट गहरा गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में लोग पानी संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र का भी है। यहां के कई गांव गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को प्रदूषित स्रोतों से पानी इकट्ठा करना पड़ रहा है।

मरियमपुर गांव के निवासियों का आरोप है कि उन्हें प्रदूषित तालाब के किनारे गड्ढे खोदकर पीने का पानी इकट्ठा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां के सरकारी नल काम नहीं करते हैं, और सरकारी टैंकर की सुविधा नहीं मिल रही है।

गांव का तालाब भी प्रदूषित

गांव के एक निवासी सुभाष सावलकर ने बताया कि हमारे गांव में एक ही तालाब है और वह भी प्रदूषित है। हम सुबह 4 बजे उठकर अपने बच्चों के लिए पानी लेने तालाब पर जाते हैं। हम जो गड्ढे खोदते हैं, उन्हें भरने में 2-3 घंटे लगते हैं। लोग इस प्रदूषित पानी को लेने के लिए कतार में खड़े रहते हैं, जिससे हमारे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं। आज ही मुझे अपने बच्चों को दवाई के लिए डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। 

मरियमपुर के एक बुजुर्ग निवासी फुलकाई बेलसारे ने कहा कि यहां टैंकर की आपूर्ति नहीं है और हमें नल से पानी नहीं मिलता। हम सुबह जल्दी यहां आते हैं और कभी-कभी हमें इस गंदे पानी को लेने के लिए रात 10-11 बजे तक रुकना पड़ता है। जल संकट बहुत परेशानी पैदा कर रहा है और कोई भी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

एक अन्य ग्रामीण जैस्मीन ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि क्या कोई नहीं देख सकता कि मरियमपुर में क्या हो रहा है। नगर निगम से लेकर जल विभाग तक सब सो रहे हैं। हम गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। अन्य गांवों में सरकारी नल और बोरवेल हैं, लेकिन हमारे पास वे भी नहीं हैं। हमारे पास नल के पानी के लिए एक सुविधा थी, लेकिन वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। मैं मांग करती हूं कि सरकार हमारे नलों की मरम्मत करे।

टॅग्स :महाराष्ट्रअमरावतीAmravati Municipal Corporationहीटवेवदिल्लीमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी