लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनावी नतीजों से BJP के मिशन दिल्ली व बिहार पर होगा असर

By संतोष ठाकुर | Updated: October 25, 2019 09:10 IST

भाजपा अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह से यहां से केजरीवाल नीत सरकार को बेदखल करना चाहती है,

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में भाजपा महाराष्ट्र की तरह ही अपने सहयोगी दल जेडीयू पर दबाव बढ़ाने का प्रयास कर रही थीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा को सीधी चुनौती भी देते रहते हैं

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा का मिशन बिहार और दिल्ली भी प्रभावित हो सकता है. बिहार में जहां भाजपा अपने सहयोगी दल जेडीयू पर अपने प्रभाव बल के सहारे दबाव बढ़ाने का प्रयास कर रही थी तो वहीं, दिल्ली में भी वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्र मक अभियान की तैयारी कर रही थी, लेकिन दो राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद इन दोनों ही राज्य, जहां पर अगले साल चुनाव होने हैं, वहां पर उसे अपनी रणनीति में बदलाव के लिए विवश होना पड़ सकता है.

सूत्रों के मुताबिक बिहार में भाजपा महाराष्ट्र की तरह ही अपने सहयोगी दल जेडीयू पर दबाव बढ़ाने का प्रयास कर रही थी. यही वजह है कि यहां पर भाजपा की सीटें बढ़ाने और सरकार में उसकी हैसियत में भी इजाफा की मांग उसके कुछ नेताओं ने की थी, जिसके बाद जेडीयू की ओर से भी जवाबी विचार सामने आए थे.

हालांकि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यह कहा था कि बिहार में वह सहयोगी दलों के साथ ही सामने आएगी. जानकारों का मानना है कि अंदरूनी तौर पर भाजपा यहां पर अपना दबदबा बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद फिलहाल भाजपा तात्कालिक तौर पर अपने इरादों पर ब्रेक लगाने का कार्य कर उचित समय का इंतजार करना पसंद करेगी, जिससे यहां पर भी उसे अनचाहे नतीजे का सामना न करना पड़े.

भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली में सरकार बनाना है. इसकी वजह यह है कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहीं पर भाजपा का समस्त शीर्ष नेतृत्व भी लगातार रहता है. यही नहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा को सीधी चुनौती भी देते रहते हैं. दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच आए दिन खींचतान भी दिखती है.

भाजपा अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह से यहां से केजरीवाल नीत सरकार को बेदखल करना चाहती है, लेकिन इन दो राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद केजरीवाल का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है. स्वयं भाजपा के रणनीतिकार मान रहे हैं कि केजरीवाल अपने चुनाव प्रचार में इन दो राज्योंं में भाजपा की स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े करेंगे. ऐसे में उसे दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भी नए सिरे से व्यूह रचना करनी होगी.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर