लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावः दोनों राज्य में फिर से भाजपा की सरकार, एक्जिट पोल में BJP आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 19:13 IST

हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में सोमवार को शाम 6 बजे तक 65 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हरियाणा में 90 विधानसभा सीट है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक संपंन्न हुआ।मुख्यमंत्री खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान के लिए निकलने की अपील की थी।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव खत्म हो गया। महाराष्ट्र में 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र में में विधानसभा की 288 सीट है।

वहीं हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में सोमवार को शाम 6 बजे तक 65 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हरियाणा में 90 विधानसभा सीट है। एक्जिट पोल से यही अनुमान है कि दोनों राज्य में फिर से भाजपा की वापसी होगी। यानी देवेंद्र फड़नवीस और मनोहर लाल खट्टर फिर से सीएम बन सकते हैं। 

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक संपंन्न हुआ। मुख्यमंत्री खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान के लिए निकलने की अपील की थी।

महाराष्ट्र चुनाव: उद्योगपतियों ने उत्साह से किया मतदान

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और एचडीएफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केकी मिस्त्री समेत उद्योग जगत के दिग्गजों ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद महिंद्रा ने ट्विटर पर लोगों से मतदान करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

उन्होंने कहा , " मतदान करना जीवन के सबसे सशक्त अनुभवों में से एक है। यह लोकतंत्रिक देश में रहने वालों का विशेषाधिकार है। " महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव में 3,237 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 235 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे। महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा , " मतदान करने का अच्छा समय प्रात : काल है। कोई भीड़ - भड़का नहीं। पांच मिनट में मतदान हो गया। " जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने भी ट्विटर पर मतदाताओं से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा , " मैं हर एक से लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने का आग्रह करता हूं। " 

महाराष्ट्र में सोमवार पांच बजे तक 54.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। मतदान शाम छह बजे तक चलने का कार्यक्रम है।

राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस- राकांपा गठबंधन और भाजपा- शिवसेना गठबंधन के बीच है। राज्य में जिन प्रमुख लोगों ने मतदान किया है उनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और मनसे प्रमुख राज ठाकरे शामिल हैं। रितिक रोशन, आमिर खान, माधुरी दीक्षित नेने, लारा दत्ता सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी अपने मताधिकार के प्रयोग किए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मुंबई में एक मतदान केंद्र के बाहर करीब 93 वर्ष के एक व्यक्ति का हाथ थामे नजर आईं। ईरानी ने कहा, ‘‘आज के नायक खन्ना साहब हैं जिन्होंने सेना में सेवा दी है। वह 93 वर्ष के हैं और वोट डालने आए हैं। यह एक प्रेरणा है।’’ राज्य में कुल आठ करोड़ 98 लाख 39 हजार 600 मतदाता हैं। राज्य भर में 96 हजार 661 मतदान केंद्रों पर करीब साढ़े छह लाख मतदानकर्मी तैनात हैं। महाराष्ट्र में 2014 के विधानसभा चुनावों में 63.38 फीसदी मतदान हुआ था। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए