लाइव न्यूज़ :

नवनीत राणा ने लगाया था आरोप- पुलिस स्टेशन में पानी तक नहीं मिला, अब पुलिस कमिश्नर ने जारी किया वीडियो फुटेज

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2022 15:26 IST

"अमानवीय व्यवहार" के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें गिरफ्तारी के बाद राणा दंपति चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के द्वारा जारी वीडियो में राणा दंपति चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं सांसद नवनीत राणा ने खार पुलिस पर लगाया था अमानवीय व्यवहार का आरोप

मुंबई: हनुमान चलीसा विवाद मामले में राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा द्वारा लगाए गए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में "अमानवीय व्यवहार" के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें गिरफ्तारी के बाद राणा दंपति चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

इससे पहले सोमवार को दोनों ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोकसभा स्पीकर को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें उनकी जाति की वजह से पूरी रात पानी नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें रात भर वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। 

नवनीत राणा ने चिट्ठी में लिखा, 'मुझे 23.04.2022 को खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया और मैंने पुलिस स्टेशन में रात बिताई... मैंने रात भर पीने के पानी के लिए कई बार मांग की, लेकिन मुझे पूरी रात पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि पुलिस ने उसने गंदी भाषा का इस्तेमाल किया था। 

सांसद नवनीत राणा के इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुंबई में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र सरकार से ब्योरा मांगा है। बता दें कि बीते शनिवार को मुंबई में मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने संबंधी आह्वान करने के बाद राणा दंपति को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 मई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

टॅग्स :नवनीत राणामुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप