लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना को झटका, राज्यपाल ने NCP को दिया सरकार बनाने का न्योता

By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2019 20:35 IST

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा है कि उन्होंने उनसे 48 घंटे का समय मांगा था, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के राज्यपाल ने एनसीपी को दिया सरकार बनाने का न्योता दिया है। आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा है कि उन्होंने उनसे 48 घंटे का समय मांगा था

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर बना गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते एनसीपी को दिया सरकार बनाने का न्योता दिया है। राज्यपाल ने एनसीपी बहुमत साबित करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। 

बता दें कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा है कि उन्होंने उनसे 48 घंटे का समय मांगा था, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, शिवसेना ने राज्यपाल से 2 दिन का समय मांगा था जिसे देने से इनकार कर दिया। उधर, कांग्रेस ने शिवसेना से कहा है कि वह सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल से ओर अधिक समय मांगे। क्योंकि कांग्रेस अभी समर्थन देने के मुद्दे पर ओर मंथन करना चाहती है। कार्यसमिति की बैठक और उसके बाद महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेताओं से चर्चा के दौरान सोनिया गांधी ने शरद पवार से फोन पर बातचीत की। इसी बातचीत में सोनिया ने पवार को आग्रह किया कि वह कांग्रेस के इस विचार को शिवसेना तक पहुंचा दे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई।  

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?