लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल जीतेंगे या मरेंगे जैसे आवेश में हैं: विश्वविद्यालय परीक्षा विवाद को लेकर शिवसेना

By अनुराग आनंद | Updated: June 5, 2020 14:21 IST

उद्धव ठाकरे द्वारा ‘सरकार’ के रूप में निर्णय लिया गया कि डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षा न लेते हुए छात्रों को पिछले सत्र के अंकों का मूल्यांकन करके औसत अंक दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने के निर्णय पर आपत्ति जताई।राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि परीक्षाएं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्यों में से एक है।  ऐसे में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार चाहती है कि विश्वविद्यालयों की परीक्षा को अभी या तो टाल दिया जाय या तो कोई वैकल्पिक तरीका अपनाया जाए। वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि परीक्षाएं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

इस मामले में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा कि इस समय राज्यपाल जीतेंगे या मरेंगे जैसे आवेश में हैं लेकिन किसे जीतना है.. या किसे मारना है...इसे भी एक बार अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए। 

उद्धव ठाकरे सरकार ने परीक्षा को लेकर किया था ये फैसलामुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा ‘सरकार’ के रूप में निर्णय लिया गया कि डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षा न लेते हुए छात्रों को पिछले सत्र के अंकों का मूल्यांकन करके औसत अंक दिए जाएंगे। सामना में शिवसेना ने लिखा है कि सरकार के इस निर्णय का छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने स्वागत किया। लेकिन, विपक्ष के विरोध के बाद यह मामला राजभवन पहुंच गया और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने के निर्णय पर आपत्ति जताई। विपक्ष से पत्र प्राप्त होते ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के निर्णय का विरोध करते हुए एक पत्र लिखा और मीडिया में इसकी घोषणा भी की। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने परीक्षा के मामले में ये कहा-राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि परीक्षाएं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होनी चाहिए। राज्यपाल ने स्वयं कहा कि परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए और परीक्षा होगी। इसी पर शिवसेना ने कहा कि राज्यपाल एक प्रकार से जीतेंगे या मरेंगे जैसे आवेश में हैं। लेकिन किससे जीतना है और किसे मारना है, इसे भी एक बार समझ लेना चाहिए। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सूचित किया है कि राज्य सरकार, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के रूप में, पिछले सत्र के अंकों का मूल्यांकन करने के बाद औसत अंक तय करते समय राज्यपाल को विश्वास में लेना चाहिए था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप