लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार जारी करेगी नये दिशा-निर्देश

By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:15 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने भीड़भाड़ को रोकने के लिए नये सिरे से प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है और इस संबंध में राज्य सरकार शीघ्र दिशा-निर्देश जारी करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में कहा कि शुक्रवार को नये दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के कोविड-19 कार्य बल के सदस्यों के साथ बातचीत करने के बाद नये सिरे से प्रतिबंध लगाने और दिशा-निर्देश जारी करने का फैसला किया। बैठक में क्रिसमस और नये साल के जश्न, होटलों और रेस्तरां में शादियों और पार्टी के दौरान जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,179 नये मामले सामने आए थे। वहीं, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के भी 23 नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो