लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के लिये वैश्विक निविदा आमंत्रित करेगी महाराष्ट्र सरकार: अजित पवार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:52 IST

Open in App

पुणे, 24 अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 टीके और रेमडेसिविर इंजेक्शनों के संबंध में वैश्विक निविदा आमंत्रित करेगी।

पवार ने पुणे में कोविड-19 हालात की समीक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 18 से 45 साल के आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाने की अनुमति दे दी है और राज्य में उनके लिये एक मई से टीकाकरण शुरू होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने मुख्य सचिव सीताराम कुंते की अध्यक्षता वाली एक समिति के तहत कोविड-19 टीकों और रेमडेसिविर के लिये वैश्विक निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया है ।''

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ आदर पूनावाला के साथ टीके के बारे में विस्तार से चर्चा की है।

पवार ने कहा, ''हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि राज्य केन्द्र सरकार के साथ समन्वय और सहयोग से विदेशी निर्माताओं के टीके हासिल करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?