लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: 11 लाख से अधिक किसानों को नया कर्ज देगी सरकार, 19 लाख किसानों के खातों में 12 हजार करोड़ रुपये जमा किए गए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 23, 2020 07:00 IST

राज्य सरकार ऐसे 11.12 लाख किसानों को खरीफ फसलों के लिए नए कर्ज देगी, जिन्हें अब तक महात्मा ज्योतिबा फुले कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। साथ ही कपास खरीद की गति चौगुनी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई खरीफ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ऐसे 11.12 लाख किसानों को खरीफ फसलों के लिए नए कर्ज देगी, जिन्हें अब तक महात्मा ज्योतिबा फुले कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।साथ ही कपास खरीद की गति चौगुनी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई खरीफ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया।

मुंबई। राज्य सरकार ऐसे 11.12 लाख किसानों को खरीफ फसलों के लिए नए कर्ज देगी, जिन्हें अब तक महात्मा ज्योतिबा फुले कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। साथ ही कपास खरीद की गति चौगुनी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई खरीफ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया। सहकारिता विभाग ने कर्जमुक्ति के लिए 30 लाख किसानों का नाम तय किया था।

 मार्च तक 19 लाख किसानों के खातों में 12 हजार करोड़ रुपए जमा कर दिए गए हैं। 11.12 लाख किसान अब भी कर्जमाफी से वंचित हैं। लॉकडाउन की वजह से सरकारी मशीनरी लगभग ठप हो गई और कोविड-19 से मुकाबले में सारा पैसा झोंक दिया गया। इस वजह से इन किसानों को 8100 करोड़ रुपए की कर्जमाफी नहीं दी जा सकी। लेकिन, उन्हें कर्जदार मानने के बजाय नया कर्ज दिया जाएगा। खरीफ के सीजन में 44 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान 9.65 करोड़ किसानों के खातों में पीएम-किसान के तहत 19,000 करोड़ रुपये डाले गए

सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 9.65 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डाली है। इस योजना की घोषणा पिछले साल फरवरी में की गई थी। योजना के तहत 14 करोड़ किसानों को तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपये दिए जाएंगे।

कृषि मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘पीएम-किसान के तहत लॉकडाउन शुरू होने यानी 24 मार्च से अब तक 9.65 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 19,100.77 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।’’ खरीफ यानी गर्मियों में बोई जाने वाली फसलों के आंकड़ों का ब्योरा देते हुए कृषि मंत्रालय ने कहा कि अभी तक 34.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 25.29 लाख हेक्टेयर था। अभी तक दलहन की बुवाई 12.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है, पिछले साल समान अवधि तक यह आंकड़ा 9.67 लाख हेक्टेयर था। इसी तरह मोटे अनाज की बुवाई 10.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है।

पिछले साल की समान अवधि में 7.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी। इसी तरह तिलनह की बुवाई का क्षेत्रफफल 7.34 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 9.28 लाख हेक्टेयर हो गया है। बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान नाफेड ने 5.89 लाख टन चने, 4.97 लाख टन सरसों और 4.99 लाख टन तूअर (अरहर) की खरीद की है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप