लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन की तीन लाख शीशी महाराष्ट्र सरकार 45 साल से ज्यादा आयु वालों के लिए देगी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:50 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई कोविड-19 रोधी टीकों की कमी के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को फैसला किया कि वह 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिये आई कोवैक्सीन की तीन लाख शीशी 45 और उससे ज्यादा आयुवर्ग के लोगों के इस्तेमाल के लिये देगी।

संवाददाताओं से बात करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह भी कहा कि राज्य में 45 साल से ज्यादा उम्र के पांच लाख से ज्यादा लोग टीके की दूसरी खुराक का इंतजार कर रहे हैं।

टोपे ने कहा, “अगर तय समय में दूसरी खुराक न लगाई जाए तो टीके के प्रभाव पर व्यापक असर पड़ता है। ऐसे स्वास्थ्य संकट से बचने के लिये प्रदेश सरकार ने 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिये खरीदी गई कोवैक्सीन की तीन लाख शीशियों को 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिये देने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि राज्य के पास 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दूसरी खुराक देने के लिये कोवैक्सीन की सिर्फ 35000 शीशी उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो