लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार स्थानीय निकायों की सभी सीटों पर मतदान के लिए हलफनामा दाखिल करेगी: भुजबल

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर महाराष्ट्र सरकार उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दायर कर 21 दिसंबर को प्रस्तावित स्थानीय निकायों की सभी सीटों पर या तो मतदान की अनुमति देने या इसे पूरी तरह स्थगित करने का अनुरोध करेगी। राज्य के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने यह बयान ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण वाली सीटों पर मतदान पर रोक लगाने के शीर्ष अदालत के आदेश के दो दिन बाद बुधवार को दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीर्ष अदालत से सभी सीटों पर चुनाव की अनुमति देने का अनुरोध करेगी और अगले छह-आठ महीनों में अनुभूतिमूलक डेटा न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।

शीर्ष अदालत ने सोमवार को अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर अन्य सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

शीर्ष अदालत ने दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया था जिसमें संबंधित स्थानीय निकायों में पूरे महाराष्ट्र में ओबीसी के लिए समान रूप से 27 प्रतिशत तक आरक्षण की अनुमति देने वाले अध्यादेश को चुनौती देने वाली एक याचिका भी शामिल है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्त्ति मंत्री ने कैबिनेट की बैठक के बाद अलग से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार शीर्ष अदालत में हलफनामा दायर करके टुकड़ों में चुनाव नहीं कराने का अनुरोध करेगी।

राकांपा के प्रमुख ओबीसी नेता भुजबल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मुकुल रोहतगी जैसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और कहा कि वह बुधवार शाम को दिल्ली में एक बैठक में भाग लेंगे।

शीर्ष अदालत के आदेश के आलोक में, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर जिला पंचायतों और पंचायत समितियों के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

कुल 1,200 सीटों में से ओबीसी के लिए आरक्षित 400 से अधिक सीटों को अब शीर्ष अदालत के अगले आदेश का इंतजार करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर