लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja updates: महाराष्ट्र सरकारी दफ्तर बंद करने पर उद्धव ठाकरे ने किया खंडन, कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2020 19:11 IST

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 137 हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39 लोग अभी कोरोना से संक्रमित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित मुम्बई के 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। भारत में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

महाराष्ट्र:कोरोना वायरस से बचने के लिए महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तर बंद होने वाली खबर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खंडन किया है उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन खुले रहेंगे और सरकारी कार्यालय भी बंद नहीं होंगे। ठाकरे ने कहा कि ट्रेन और बसें आवश्यक सेवाएं हैं इसलिए हम बंद नहीं रहें, लेकिन अगर लोग हमारी सलाह नहीं सुनते हैं और अनावश्यक यात्रा से नहीं बचते हैं, तो हम इसके बारे में भी सोचेंगे। अगले 15-20 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।  

इसके बाद, सात दिनों के लिए सरकारी कार्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, जरूरी सेवाओं को जारी रखा गया हैष सरकारी कार्यालयों में हमेशा भीड़ रहती है। इस पृष्ठभूमि के खिलाफ, कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 1 लोग की मौत भी हो चुकी है।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में नेहरू विज्ञान केंद्र  16 से 31 मार्च 2020 तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत पहला मामला

कोरोना वायरस से संक्रमित मुम्बई के 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है। बीएमसी प्रमुख प्रवीण परदेशी ने बताया कि मृतक का मुम्बई के सरकारी कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के अलावा उसको स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारत में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में निकाय चुनाव स्थगित

कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राज्य में निकाय चुनाव की तारीख को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए चुनाव स्थगित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने चुनाव से संबंधित प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी