लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: महाराष्ट्र में कर्मचारियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क अनिवार्य

By निखिल वर्मा | Updated: May 31, 2020 13:24 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां कुल संक्रमितों की संख्या 65,168 और मृतकों की संख्या 2,198 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 2940 मामले सामने आए हैं जबकि 99 लोगों की मौत हुई हैमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जुलाई में परीक्षाएं कराना संभव नहीं

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर उद्धव सरकार ने सरकारी दफ्तरों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। नए दिशा-निर्देश के तहत ऑफिस आने वाले कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा सेनेटाइजर का उपयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही सामाजिक संपर्क को कम करने के लिए अधिकतम ऑनलाइन सिस्टम और ई-फाइलिंग का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। कोरोना संकट के बीच राज्य के सरकारी कार्यालयों में कम क्षमता के साथ काम हो रहा है। नई गाइडलाइंस के अनुसार, ऑफिस में ट्रिपल लेयर का मास्क पहनकर काम करना होगा। इसके अलावा ऑफिस के अंदर कर्मचारियों के बीच 3 फीट की दूरी अनिवार्य है।

लॉकडाउन पर आज फैसला करेगी महाराष्ट्र सरकार

केंद्र के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को काफी शिथिल किए जाने की घोषणा के बीच राज्य में इसे लागू करने के स्वरूप पर सरकार आज कोई फैसला करेगी। परिवहन मंत्री अनिल परब ने बताया कि कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्यत्र लॉकडाउन शिथिल करने को लेकर चर्चा जारी है। केंद्र ने राज्यों को कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य इलाकों में लॉकडाउन में रियायतें देने का अधिकार दे दिया है। इसके बावजूद राज्य की परिस्थिति को देखते हुए नियमों बदल करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बहुत इच्छुक नहीं हैं।

महाराष्ट्र में केसों की संख्या 65 हजार पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2940 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में मामलों की संख्या 65,168 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 99 और रोगियों की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 2,197 तक पहुंच गई।

दिनभर में 1,084 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में अब तक 28,081 मरीज वायरस के संक्रमण से स्वस्थ चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में 34,890 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को हुई 99 मौतों में से 54 अकेले मुंबई में हुई हैं। शनिवार को सामने आए कुल 2,940 नए रोगियों में से 1,510 अकेले मुंबई से सामने आये हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो