लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने की ‘वुमन4क्लाइमेट’ कार्यक्रम की शुरुआत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:15 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार और ‘सी40 सिटीज नेटवर्क’ ने ‘वुमन4क्लाइमेट’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मुंबई की महिलाओं को एक साथ लाना है।

‘सी40 सिटीज नेटवर्क’ एक वैश्विक मंच है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में काम करता है।

मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘वुमन4क्लाइमेट’ कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को की गई। इसके तहत महाराष्ट्र सरकार और ‘सी40 सिटीज नेटवर्क’ महिलाओं के भीतर नेतृत्व का गुण निखारेंगे। ‘सी40 सिटीज नेटवर्क’ अपने ज्ञान तथा अनुभव को साझा करेगा और शहर की महिलाओं को, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार और ‘सी40 सिटीज नेटवर्क’ ने अपनी मुंबई जलवायु कार्य योजना के तहत सोमवार को ‘वुमन4क्लाइमेट’ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य शहर की सभी महिलाओं को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक साथ लाना है।’’

कार्यक्रम से जुड़ने को इच्छुक महिलाएं 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन दे सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए