लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ पायलट दीपक साठे का अंतिम संस्कार किया

By भाषा | Updated: August 11, 2020 17:17 IST

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित रखी गई थी। साठे की अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर समेत अन्य ने उनके आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर (सेवानिवृत्त) दीपक साठे का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चांदीवली में उनके आवास से जब शवयात्रा शुरू हुई तब सड़कों पर शोकाकुल लोगों की कतार लगी थी।

मुंबई: पिछले हफ्ते केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के पायलट-इन-कमांड, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) दीपक साठे का मंगलवार को यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चांदीवली में उनके आवास से जब शवयात्रा शुरू हुई तब सड़कों पर शोकाकुल लोगों की कतार लगी थी। लोग ‘दीपक साठे, अमर रहें’’ के नारे लगा रहे थे। साठे का अंतिम संस्कार उनके कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में विखरोली के टैगोरनगर विद्युत श्मशान घाट में किया गया।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित रखी गई थी। साठे की अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर समेत अन्य ने उनके आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इससे पहले सुबह में, महाराष्ट्र सरकार ने पायलट का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया और कहा था कि उनका जीवन युवा पायलटों को प्रेरित करेगा। चालक दल के छह सदस्यों समेत 190 लोगों के साथ दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार की रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए थे।

उस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। साठे के पार्थिव शरीर को बांद्रा के भाभा अस्पताल लाने से पहले छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 2 के एअर इंडिया के केंद्र पर रखा गया था। मंगलवार की सुबह, उनका शव अस्पताल से चांदीवली स्थित उनके घर लाया गया।

आवासीय परिसर के निवासियों ने पायलट को श्रद्धांजलि दी। कुछ को उनकी बालकनियों से साठे को सलाम करते हुए भी देखा गया। पायलट के पिता, कर्नल वसंत साठे (सेवानिवृत्त) और मां नीला (83) चांदीवली आवास पर मौजूद थीं। वे नागपुर में रहते हैं और सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। अमेरिका में रहने वाले, पायलट के बड़े बेटे शांतनु भी अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे।

अंतिम संस्कार किए जाने के दौरान, उनके, उनकी मां और छोटे भाई धनंजय की आंखों में आंसू थे। भारतीय वायुसेना की तरफ से उनके शव पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। एअर इंडिया से पहले वह वायुसेना में परीक्षण पायलट थे। शवयात्रा में पायलटों, चालक दल के सदस्यों और विमानन क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो