लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जंग में पीएम केयर्स फंड से महाराष्ट्र को मिली सबसे ज्यादा 181 करोड़ रुपए की धनराशि

By एसके गुप्ता | Updated: June 23, 2020 20:49 IST

केंद्र की ओर से प्रवासी कामगारों के कल्याण के लिए राज्यों व संघ शासित प्रदेशों को एक हजार करोड़ रुपए की धनराशि का आवंटन किया गया है। यह सहायता राशि प्रवासी कामगारों को आश्रय, खाना, चिकित्सा उपचार और परिवहन व्यवस्था पर खर्च के लिए दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड अस्पतालों को 50,000 ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।प्रवासी कामगारों के कल्याण के लिए एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।

नई दिल्ली: पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने सभी राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कोविड अस्पतालों को 50,000 ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा प्रवासी कामगारों के कल्याण के लिए एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस मद में सबसे ज्यादा 181 करोड रुपए महाराष्ट्र को आवंटित किए गए हैं। मेड इन योजना के तहत तैयार किए गए वेंटीलेटर्स के आवंटन में भी सबसे ज्यादा 275-275 वेंटीलेटर्स महाराष्ट्र और दिल्ली को आवंटित किए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को जून माह के अंत तक 14 हजार वेंटीलेटर आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्र की ओर से प्रवासी कामगारों के कल्याण के लिए राज्यों व संघ शासित प्रदेशों को एक हजार करोड़ रुपए की धनराशि का आवंटन किया गया है। यह सहायता राशि प्रवासी कामगारों को आश्रय, खाना, चिकित्सा उपचार और परिवहन व्यवस्था पर खर्च के लिए दी गई है। जिसमें महाराष्ट्र को  181 करोड़ रुपए, उत्तर प्रदेश को 103 करोड़ रुपए, तमिलनाडु को 83 करोड़ रुपए, गुजरात को 66 करोड़ रुपए, दिल्ली को 55 करोड़ रुपए, पश्चिम बंगाल को 53 करोड़ रुपए, बिहार को 51 करोड़ रुपए, मध्य प्रदेश को 50 करोड़ रुपए, राजस्थान को 50 करोड़ रुपए और कर्नाटक को 34 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

फिलहाल 50 हजार वेंटिलेटर में से 30 हजार वेंटिलेटर  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे हैं। बाकी 20 हजार वेंटिलेटर एग्वा हैल्थकेयर (10,000), एएमटीजेड बेसिक (5,650), एएमटीजेड हाई एंड (4,000) और एलायड मेडिकल (350) द्वारा बनाए जा रहे हैं। अभी तक 2,923 वेंटिलेटर बनाए जा चुके हैं।  इनमें से 1340 वेंटिलेटरों की आपूर्ति  राज्यों को की जा चुकी है। इनमें महाराष्ट्र को 275, दिल्ली को 275, गुजरात को 175, बिहार को 100, कर्नाटक को 90, राजस्थान को 75 वेंटीलेटर दिए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारस्वदेशी Zoho Mail का प्रयोग करेंगे अमित शाह?, ईमेल पता बदल दिया, देखिए ज़ोहो कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने क्या किया रिप्लाई

भारतIMC 2025: "भारत में निवेश का ये सबसे सही समय", इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन समारोह में बोले पीएम मोदी

कारोबारMake In India: आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लौटना होगा स्वदेशी की ओर, स्वदेशी 2.0 का समय

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतक्या है ‘उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’?, लड़ाकू जहाजों से लैस नौसेना, पाकिस्तान और चीन के लिए आफत, जानिए ताकत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?