लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सोलापुर में अस्पताल के ऑक्सीजन संयंत्र में धमाका

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:23 IST

Open in App

पुणे, 25 मार्च महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि धमाके के समय संयंत्र के निकट बैठे 49 वर्षीय व्यक्ति की आज तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई।

मार्कंडेय सहकारी अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर माणिक गुर्रम ने बताया कि अस्पताल में दो ऑक्सीजन संयंत्र हैं। इनमें से एक संयंत्र में बुधवार को धमाका हुआ। इस संयंत्र का मार्च की शुरुआत से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि धमाके के बाद हनमंत शिरसागर बेहोश हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर गुर्रम ने कहा, ''धमाके के बाद हवा में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ फैल गया। अस्पताल में वह पाउडर फैलने के बाद हमने मरीजों ऐहतियात के तौर पर दूसरे भवन में भेज दिया।''

उन्होंने कहा कि यह पाउडर नुकसानदेह और जहरीला नहीं था।

वहीं, हनमंत के परिवार का आरोप है कि धमाके के चलते उनकी मौत हुई क्योंकि वह धमाके के बाद हवा में फैला सफेद पदार्थ सांस के साथ उनके शरीर में चला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए