लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान आग लगने से हुई खाक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 11:52 IST

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ शहर में बुधवार की सुबह एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो नाबालिगों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के पिंपरी चिंचवड़ शहर में बुधवार की सुबह एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान आग से हुई खाकदुकान में आग लगने से दो नाबालिगों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई हैयह घटना पिंपरी चिंचवड़ के चिखली इलाके में पूर्णा नगर स्थित पूजा हाइट्स बिल्डिंग में हुई है

पुणे:महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ शहर में बुधवार की सुबह एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो नाबालिगों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है।

इस संबंध में मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड़ के चिखली इलाके में पूर्णा नगर में पूजा हाइट्स बिल्डिंग में स्थित दुकान में आज सुबह में तड़के 5.25 बजे हुई।

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के फायर अधिकारी ने कहा, "अब तक इमारत के भूतल पर स्थित हार्डवेयर की दुकान के मेजेनाइन पर सो रहे चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।"

घटना के बाद फायर विभाग की ओर से आग बुझाने के प्रयासों पर उन्होंने कहा, "आग लगने की सूचना मिलने के बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई औक कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।"

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल पचा नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा लगता है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण दुकान में आग पकड़ी हो। हालांकि, मौके पर जांच जारी है

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान 48 साल के चिमनाराम चौधरी, 40 साल की नम्रता चिमनाराम चौधरी, 15 साल के भावेश चौधरी और 13 साल के सचिन चौधरी के रूप में की गई है। सभी मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।

टॅग्स :Puneआगfire
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए