लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Elections 2024: मिलिंद देवड़ा मुंबई की वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: October 25, 2024 15:13 IST

Worli Assembly Election Results 2024: आदित्य का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वर्ली विधानसभा में यूबीटी को महज 6500 वोटों की बढ़त मिली थी। देवड़ा और आदित्य ठाकरे को एमएनएस के संदीप देशपांडे से भी निपटना होगा, जिन्हें इस सीट से टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली से मौजूदा विधायक हैं मिलिंद देवड़ा फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं और साउथ मुंबई से तीन बार सांसद रह चुके हैंलोकसभा चुनाव के दौरान देवड़ा को वर्ली सीट संभालने का काम सौंपा गया था

Maharashtra Elections 2024: इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इससे एक दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने इसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।

मिलिंद देवड़ा फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं और साउथ मुंबई से तीन बार सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान देवड़ा को वर्ली सीट संभालने का काम सौंपा गया था। आदित्य का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वर्ली विधानसभा में यूबीटी को महज 6500 वोटों की बढ़त मिली थी। देवड़ा और आदित्य ठाकरे को एमएनएस के संदीप देशपांडे से भी निपटना होगा, जिन्हें इस सीट से टिकट दिया गया है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली से मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने 2019 में वहां से जीत दर्ज की थी। सूत्रों के अनुसार शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी का मानना ​​है कि देवड़ा वर्ली में प्रभाव जमा सकते हैं और मध्यम वर्ग के मराठी, मछुआरों और निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले संपन्न लोगों के समूह को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। 

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने वर्ली से संदीप देशपांडे को मैदान में उतारा है और उसे शिवसेना से समर्थन मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि शिंदे आदित्य ठाकरे के खिलाफ अपनी पार्टी का उम्मीदवार चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि देवड़ा के अलावा मराठी अभिनेता सुशांत शेलार और भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी जैसे अन्य नामों पर भी विचार किया जा रहा है जो आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

शिवसेना महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी शामिल है। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में तीन मुख्य दल हैं - कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024आदित्य ठाकरेशिव सेनावर्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?