लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: देवेंद्र फड़नवीस का बयान, बताया 2014 से कम सीटें जीतकर भी कैसे बेहतर रहा बीजेपी का स्ट्राइक रेट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 25, 2019 12:03 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के कम सीटें जीतने के बावजूद देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि पार्टी का स्ट्राइक रेट बेहतर रहा

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने 2014 की 122 सीटों के मुकाबले 2019 चुनावों में जीती 105 सीटेंशिवसेना को भी हुआ नुकसान, 2014 के 63 के मुकाबले जीत सकी 56 सीटें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने सत्ता में वापसी कर ली है। हालांकि 2014 की तुलना में इस बार गठबंधन को कम सीटें हासिल हुई हैं और दोनों ही पार्टियों की सीटें घटी हैं। 

इन चुनावों में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटों समेत कुल 161 सीटों पर जीत मिली, जबकि 2014 के चुनावों में बीजेपी ने 122 और शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

कम सीटों के बावजूद बढ़ा बीजेपी स्ट्राइक रेट: फड़नवीस 

बीजेपी के 2014 से कम सीटें जीतने के बावजूद सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट इन चुनावों में बेहतर हुआ है। 

महाराष्ट्र चुनावों में मिली जीत के बाद फड़नवीस ने कहा, 'पिछली बार हम 260 सीटों पर लड़े थे (122 पर जीत मिली थी)। इस बार हम 150 सीटों पर लड़ते हुए 105 सीटों पर जीते। हमारी स्ट्राइक रेट अब 70 फीसदी है।' उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 47 रहा था।

वहीं सीएम पद को लेकर शिवसेना द्वारा चुनाव पूर्व 50: 50 फॉर्मूले की याद दिलाए जाने पर फड़नवीस ने कहा कि उनके 15 बागी विधायक उनके संपर्क में हैं और पार्टी में वापस लौटने के इच्छुक हैं।

फड़नवीस ने कहा, 'निर्दलीय लड़ने वाले 15 उम्मीदवार, या वे बागी नेता जिन्होंने हमें छोड़ दिया था, उन्होंने मुझे कॉल किया और वे वापस आना चाहते हैं, और हमारे पास उनके लिए जगह है।'

कांग्रेस और एनसीपी ने 2014 के मुकाबले में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए क्रमश: 44 और 54 सीटों समेत 98 सीटें जीती हैं। 2014 में कांग्रेस ने 42 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती थीं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो