लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः संजय निरुपम ने राहुल की रैली में शामिल नहीं होने पर मिलिंद देवड़ा को निशाने पर लिया, कहा- निक्कमा क्यों गायब था?

By भाषा | Updated: October 15, 2019 06:01 IST

मिलिंद देवड़ा के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुशासन समिति के सदस्य सुशील कुमार शिंदे ने निरुपम को उनके सार्वजनिक बयानों के लिए चेताया है। उन्होंने कहा कि निरुपम को गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं की सभाओं से दूर रहने के लिए कहा गया था। शिंदे की टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रचार अभियान से दूरी बनाने वाले संजय निरुपम ने राहुल गांधी की रैलियों शिरकत नहीं करने पर पार्टी नेता मिलिंद देवड़ा की सोमवार को आलोचना की। गांधी की रविवार को मुंबई में हुई रैलियों से देवड़ा और निरुपम, दोनों ने ही दूरी बना ली थी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रचार अभियान से दूरी बनाने वाले संजय निरुपम ने राहुल गांधी की रैलियों शिरकत नहीं करने पर पार्टी नेता मिलिंद देवड़ा की सोमवार को आलोचना की। गांधी की रविवार को मुंबई में हुई रैलियों से देवड़ा और निरुपम, दोनों ने ही दूरी बना ली थी। वे दोनों ही मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं।

निरुपम ने रैली में देवड़ा की गैर मौजूदगी को लेकर ट्विटर पर कहा, ‘‘ राहुल गांधी की मुंबई की रैलियों से मेरी अनुपस्थिति के बारे में अटकलें और संदेह निरर्थक हैं। एक महत्वपूर्ण पारिवारिक समारोह के कारण मैं पूरे दिन व्यस्त रहा, यहां तक कि देर रात तक। उन्हें पहले से सूचित कर दिया था। वह मेरे नेता हैं और वह हमेशा मेरे नेता रहेंगे। लेकिन निक्कमा क्यों गायब था?’’

ट्वीट के बारे में सवाल करने पर मुंबई कांग्रेस प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं है। दोनों नेताओं के गांधी की रैली में नहीं जाने पर गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ निरुपम की बेटी की रविवार को सगाई हुई है जबकि देवड़ा देश से बाहर हैं।’’

देवड़ा के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुशासन समिति के सदस्य सुशील कुमार शिंदे ने निरुपम को उनके सार्वजनिक बयानों के लिए चेताया है। उन्होंने कहा कि निरुपम को गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं की सभाओं से दूर रहने के लिए कहा गया था। शिंदे की टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि गांधी के करीबी नेताओं के खिलाफ साजिश का दावा करते हुए निरुपम ने कांग्रेस के प्रचार अभियान से दूरी बना ली है।

 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससंजय निरुपमराहुल गांधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप