लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Results: भाजपा के 33, शिवसेना के 14 और एनसीपी के 8 विधायक पहली बार बने विधायक?, 78 यानी 27 प्रतिशत एमएलए पहली बार पहुंचे विधानसभा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 12:31 IST

maharashtra election results 2024: कांग्रेस से 06 और राकांपा-शरदचंद्र पवार(एसपी) से 04 नए विधायक चुने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे दलों से भी 2 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार विधानसभा का हिस्सा होंगे।शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे(यूबीटी) के 10 विधायक नए हैं।एक निर्दलीय विधायक भी सदन में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएगा।

maharashtra election results 2024: महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 78 यानी करीब 27 प्रतिशत ऐसे सदस्य शामिल होंगे जो पहली बार विधायक बने हैं। विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए 78 विधायकों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 33, शिवसेना के 14 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायक हैं। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे(यूबीटी) के 10 विधायक नए हैं, जबकि कांग्रेस से छह और राकांपा-शरदचंद्र पवार(एसपी) से चार नए विधायक चुने गए हैं। छोटे दलों से भी दो विधायक ऐसे हैं जो पहली बार विधानसभा का हिस्सा होंगे।

जबकि एक निर्दलीय विधायक भी सदन में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस बार मुंबई की 36 सीट में से नौ सीट पर पहली बार चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। इनमें शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार महेश सावंत और वरुण देसाई शामिल हैं। सावंत ने माहिम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे और मौजूदा शिवसेना विधायक सदा सरवणकर को हराया।

देसाई ने ‘वांद्रे ईस्ट’ में राकांपा के जीशान सिद्दीकी को हराया। बोरीवली से जीतने वाले भाजपा के संजय उपाध्याय, शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़कर ‘अंधेरी ईस्ट’ सीट जीतने वाले मुरजी पटेल, अणुशक्तिनगर से राकांपा की सना मलिक, धारावी से कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ ऐसे नेताओं में शामिल हैं जो पहली बार विधायक बने है।

कांग्रेस के पूर्व नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया चव्हाण भोकर से विजयी होकर पहली बार विधायक बनीं। चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की।

विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। चुनाव में भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJPदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो