लाइव न्यूज़ :

maharashtra election results 2024: ईवीएम हैक की जा सकती?, ‘महायुति’ पूर्व सहयोगी आरएसपी प्रमुख महादेव जानकर ने कहा- नील बंडगर को उनके गांव से एक भी वोट नहीं मिला, कैसे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2024 19:14 IST

maharashtra election results 2024: विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने गंगाखेड सीट आरएसपी के लिए छोड़ी थी, लेकिन गठबंधन से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसपी ने 93 उम्मीदवार उतारे और एक सीट जीती। उम्मीदवार को अपना वोट कैसे नहीं मिला।बंडगर को सिर्फ 1,312 वोट मिले।

maharashtra election results 2024: भाजपा नीत ‘महायुति’ की पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) ने शनिवार को विपक्षी दलों के दावों पर सहमति जताते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर संदेह जताया। आरएसपी प्रमुख महादेव जानकर ने आरोप लगाया कि 20 नवंबर के चुनाव के दौरान उनकी पार्टी के वोट ‘महायुति’ उम्मीदवारों को स्थानांतरित कर दिए गए, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन ने भारी जीत दर्ज की। भाजपा, शिवसेना और राकांपा वाली ‘महायुति’ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को 46 सीटें मिलीं। चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी दलों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और मतपत्र के इस्तेमाल की मांग की है।

आरएसपी प्रमुख महादेव ने कहा, ‘‘ईवीएम हैक की जा सकती हैं। मैं भी इंजीनियर हूं। अगर लोकतंत्र को जिंदा रखना है, तो हमें मतपत्र का इस्तेमाल करना होगा।’’ महादेव ने दावा किया कि अक्कलकोट विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार सुनील बंडगर को उनके गांव से एक भी वोट नहीं मिला।

इस पर उन्होंने सवाल किया कि उम्मीदवार को अपना वोट कैसे नहीं मिला। बंडगर को सिर्फ 1,312 वोट मिले। विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने गंगाखेड सीट आरएसपी के लिए छोड़ी थी, लेकिन पार्टी ने गठबंधन से इनकार कर दिया। आरएसपी ने 93 उम्मीदवार उतारे और एक सीट जीती। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024BJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत