लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Result 2024: ईवीएम है तो मुमकिन है, महायुति ने 288 में से 230 सीटों का ‘बंपर लकी ड्रॉ’ कैसे जीता? ‘सामना’ में कहा- एलन मस्क ने भी की तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2024 16:42 IST

Maharashtra Election Result 2024 LIVE chunav: महायुति ने 230 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और राकांपा (एसपी) वाले एमवीए ने केवल 46 सीट जीतीं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावों में विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को करारी शिकस्त दी।‘ईवीएम घोटाले’ के बारे में संदेह को मजबूत करती हैं।महायुति गठबंधन को इतनी बड़ी संख्या में वोट कैसे मिले।

Maharashtra Election Result 2024 LIVE chunav: शिवसेना (उबाठा) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति ने 'बंपर लकी ड्रा' जीता है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया, ‘‘ईवीएम है तो मुमकिन है।’’ सामना में कहा गया है कि अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने हाल ही में भारत के चुनावों में मतों की तेजी से गिनती की प्रशंसा की थी और इसकी तुलना अपने देश में राष्ट्रपति चुनावों में मतगणना की (धीमी) गति से की थी।

लेकिन आम भारतीय भी ईवीएम की कार्यप्रणाली से ‘‘हक्का-बक्का’’ है। इसके अलावा, मस्क ने स्वयं कुछ महीने पहले दावा किया था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। सामना में कहा गया है, ‘‘सत्तारूढ़ महायुति ने 288 में से 230 सीटों का यह ‘बंपर लकी ड्रॉ’ कैसे जीता? जवाब तलाशते समय, सोच ईवीएम पर आकर रुक जाती है।’’

महाराष्ट्र में इस्तेमाल की गई ईवीएम का ‘‘गुजरात-राजस्थान कनेक्शन’’, 95 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के आंकड़ों और ईवीएम द्वारा गिने गए वोटों के बीच कथित अंतर, ईवीएम में इस्तेमाल की गई बैटरी की चार्जिंग का रहस्य और कई अन्य चीजें ‘ईवीएम घोटाले’ के बारे में संदेह को मजबूत करती हैं।

संपादकीय में कहा गया है कि देश के लोग आश्चर्यचकित हैं कि महायुति गठबंधन को इतनी बड़ी संख्या में वोट कैसे मिले। भाजपा, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राकांपा वाली सत्तारूढ़ महायुति ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र चुनावों में विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को करारी शिकस्त दी। महायुति ने 230 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और राकांपा (एसपी) वाले एमवीए ने केवल 46 सीट जीतीं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024मुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए