लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- लोग चुनाव लड़ने में आत तक हैं सक्षम, क्योंकि कांग्रेस ने की लोकतंत्र की रक्षा

By भाषा | Updated: October 14, 2019 05:58 IST

पूर्व लोकसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘हमने देश और संविधान की रक्षा की। भाजपा देश को बताए कि उसने पिछले पांच साल में क्या किया और हम उन्हें बताएंगे कि पांच दशकों में हमने क्या किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दावा किया कि लोग मतदान करने और चुनाव लड़ने में सक्षम हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की है। लातूर के औसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की प्रगति में कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दावा किया कि लोग मतदान करने और चुनाव लड़ने में सक्षम हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की है। लातूर के औसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की प्रगति में कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पूछ रही है कि कांग्रेस ने आज तक क्या किया। हम इसका जवाब दे सकते हैं। हमने लोकतंत्र को बचाया। इसलिए लोग आज चुनाव लड़ रहे हैं...और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह को महाराष्ट्र में प्रचार करते हुए देख सकते हैं।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘हमने देश और संविधान की रक्षा की। भाजपा देश को बताए कि उसने पिछले पांच साल में क्या किया और हम उन्हें बताएंगे कि पांच दशकों में हमने क्या किया।’’ महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि राज्य सरकार ने 90 लाख किसानों का 35,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन लक्ष्य के आधे तक भी अमल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे कर राष्ट्रीय मुद्दों पर वोट मांग रही है क्योंकि महाराष्ट्र में उसके पास दिखाने के लिए कुछ काम ही नहीं है। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होना है और परिणाम की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी । 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए