लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, फड़नवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

By भाषा | Updated: October 3, 2019 23:40 IST

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं।स सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है। पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नन्दूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं।

इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी और बुधवार देर रात 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी।

पार्टी अब तक कुल 140 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि यह पार्टी की आखिरी सूची है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।

राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप