लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2024 15:07 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। इससे पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कां‍ग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने बारामती विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। 

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले के कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल कियाशिवसेना ने शिंदे को चुनौती देते हुए ठाणे के दिग्गज नेता दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को इस सीट से मैदान में उतारा है2019 के चुनाव में, शिवसेना के विभाजन से पहले, एकनाथ शिंदे ने 65 प्रतिशत से अधिक वोट के साथ कोपरी-पचपाखड़ी सीट जीती थी

ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले के कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने शिंदे को चुनौती देते हुए ठाणे के दिग्गज नेता दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को इस सीट से मैदान में उतारा है। 

शिवसेना नेता ने रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें वे एक सुसज्जित, रथ जैसे वाहन पर सवार हुए, उनके साथ सैकड़ों समर्थक शिवसेना के झंडे लहरा रहे थे और मुख्यमंत्री के बड़े पोस्टर पकड़े हुए थे। उन्होंने आनंद आश्रम में दिवंगत दिघे को श्रद्धांजलि भी दी और आरती भी की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। इससे पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कां‍ग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने बारामती विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। 

शिवसेना और एनसीपी के प्रमुख नेताओं के साथ-साथ आरपीआई (ए) के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी नामांकन दाखिल करते समय शिंदे के साथ शामिल हुए। 2019 के चुनाव में, शिवसेना के विभाजन से पहले, एकनाथ शिंदे ने 65 प्रतिशत से अधिक वोट के साथ कोपरी-पचपाखड़ी सीट जीती थी। 

कांग्रेस उम्मीदवार संजय घाडीगांवकर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार महेश परशुराम कदम ने 13 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2019 में हुए चुनाव में भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीट पर जीत हासिल की थी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024एकनाथ शिंदेकोपरी पचपखडीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम